Advertisement Carousel
Add
Blog

साथी पोर्टल फेस-2 प्रशिक्षण: खरीफ 2026 के लिए बीज वितरण प्रणाली होगी डिजिटल और पारदर्शी

Ad

Advertisements

साथी पोर्टल फेस-2 पर प्रशिक्षण आयोजित, खरीफ 2026 के लिए बीज वितरण व्यवस्था को मिलेगा बल

जांजगीर। खरीफ विपणन वर्ष 2026 की तैयारियों को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आज जिला पंचायत सभागार जांजगीर में साथी पोर्टल फेस-2 के संबंध में एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Advertisements
Advertisements


इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य उच्च गुणवत्तायुक्त बीजों के भंडारण, विक्रय तथा किसानों को किए जा रहे वितरण का संस्थावार एवं कृषकवार ऑनलाइन इन्द्राज सुनिश्चित करना रहा, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और सुव्यवस्थित बन सके।
प्रशिक्षण के दौरान बीज प्रबंधक श्री सी.पी. मिश्रा द्वारा सेवा सहकारी समितियों के प्रबंधकों, बीज उत्पादक एफपीओ, निजी बीज उत्पादक संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को पोर्टल के संचालन की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सभी प्रतिभागियों को पोर्टल पर ऑनबोर्ड किया गया और उनकी जमीनी समस्याओं का समाधान भी किया गया।


कार्यक्रम में उपसंचालक कृषि  राकेश शर्मा, बीज निगम की उपप्रबंधक श्रीमती नम्रता उपाध्याय, जिले के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, सेवा सहकारी समितियों के प्रबंधक, एफपीओ सदस्य एवं कृषि विभाग के मैदानी अमले की सक्रिय उपस्थिति रही।
इस पहल से आगामी खरीफ सीजन में बीज वितरण प्रणाली को डिजिटल माध्यम से और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी, जिससे किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध हो सकेगा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button