Advertisement Carousel
मुंगेलीछत्तीसगढ़

मुंगेली में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार सीमेंट ट्रक ने शिक्षक को कुचला, मौके पर मौत

मुंगेली जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक तेज रफ्तार सीमेंट ट्रक ने एक शिक्षक की जान ले ली। इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

Advertisements

Advertisements

Advertisements

मुंगेली। जिले के लोरमी क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तिलकपुर निवासी शिक्षक अजीत डाहिरे अपनी बाइक से अपने पैतृक गांव बैगाकापा जा रहे थे।

इसी दौरान झाफल स्थित महाराणा प्रताप स्कूल के पास विपरीत दिशा से आ रहे सीमेंट से लदे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक ट्रक के नीचे बुरी तरह दब गई और शिक्षक अजीत डाहिरे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही लोरमी पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

फिलहाल इस हादसे ने एक परिवार से उनका सहारा छीन लिया है और सड़क सुरक्षा को लेकर फिर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button