Advertisement Carousel
Blog

नवागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

नवागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा,
जिले में बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में नवागढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने साइबर ठगी के लिए म्यूल अकाउंट खोलने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बैंककर्मी व दुकानदार समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में करीब 20.40 लाख रुपये की ठगी सामने आई है।
फर्जी खातों के जरिए की जा रही थी ठगी
जांच में खुलासा हुआ कि HDFC बैंक, राछाभाठा शाखा में वर्ष 2023 और 2024 के दौरान फर्जी तरीके से 6 म्यूल अकाउंट खोले गए थे। इन खातों में साइबर ठगी से प्राप्त कुल 20,40,244 रुपये जमा किए गए थे।
ऐसे देते थे वारदात को अंजाम
गिरफ्तार आरोपी ननकी गौड़ ने पूछताछ में बताया कि गिरोह के सदस्य भोले-भाले लोगों को पैसों का लालच देकर उनके आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज हासिल करते थे। इन दस्तावेजों के जरिए बैंक में फर्जी खाते खुलवाए जाते थे।
इन खातों में ठगी की रकम मंगाकर बैंककर्मी टीकाराम श्रीवास और दुकानदार राजेश्वर साहू कमीशन पर पैसे निकालते थे।

Advertisements
Advertisements


चार आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
पुलिस ने इस मामले में निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार किया है:
ननकी गौड़ (25 वर्ष) – राछाभाठा, नवागढ़
गौतम देवांगन (21 वर्ष) – बिर्रा
टीकाराम श्रीवास (29 वर्ष) – मुड़पार (HDFC बैंक कर्मचारी)
राजेश्वर साहू (31 वर्ष) – ठाकुरदिया (दुकानदार)
वहीं, मामले में शामिल अन्य 4 खाताधारक आरोपी फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई
इस पूरी कार्रवाई को प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया।
थाना नवागढ़ प्रभारी कमलेश सेंडे एवं उनकी टीम का इस सफलता में विशेष योगदान रहा।
⚠️ पुलिस की अपील
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने बैंक दस्तावेज किसी अज्ञात व्यक्ति को न दें और किसी भी लालच में आकर खाता न खुलवाएं, अन्यथा वे भी कानूनी कार्रवाई के दायरे में आ सकते हैं।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button