Advertisement Carousel
Blog

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष के रवैये से महिलाओं के सशक्तिकरण को आघात: भाजपा

Ad

Advertisements

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष के रवैये से महिलाओं के सशक्तिकरण को आघात: भाजपा
सक्ती। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय सक्ती में आज जिला महिला मोर्चा द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में प्रमुख नेताओं ने अपने विचार रखे।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े ने इस अधिनियम को महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह कानून महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में उचित प्रतिनिधित्व दिलाने का मजबूत माध्यम बनेगा।
सांसद जांगड़े ने कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने राजनीतिक स्वार्थ के चलते इस महत्वपूर्ण विषय को वर्षों तक लटकाए रखा। उनके अनुसार, विपक्ष का रवैया टालमटोल और शर्तों से भरा रहा, जिससे महिलाओं की आकांक्षाओं को ठेस पहुंची।

Advertisements
Advertisements


जिला पंचायत जांजगीर-चांपा की अध्यक्ष सत्यलता मिरी ने कहा कि महिलाओं के सम्मान, अधिकार और समान भागीदारी को सुनिश्चित करना राष्ट्र की प्राथमिकता होनी चाहिए, लेकिन विपक्ष ने इसे राजनीतिक मुद्दा बनाकर देशहित को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने यह भी कहा कि महिला आरक्षण का मुद्दा वर्षों तक लंबित रहा और इस दौरान संसद में कई बार विरोध और हंगामे के कारण प्रक्रिया प्रभावित हुई।
प्रदेश उपाध्यक्ष मीरा पतकी ने अपने संबोधन में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक ऐतिहासिक निर्णय है, लेकिन विपक्ष की राजनीति के कारण इसे अपेक्षित समर्थन नहीं मिल सका। उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत है।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री मोहनकुमारी साहू, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष धनेश्वरी साहू, सेवती साहू, रीता पटेल, अनीता गोपाल सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button