Advertisement Carousel
Blog

नेशनल लोक अदालत की तैयारी तेज, 9 मई को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ

Ad

Advertisements

नेशनल लोक अदालत हेतु जिला प्रशासन के समस्त विभागों के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न
09 मई 2026 को आयोजित नेशनल लोक अदालत में विभागीय योजनाओं का मिलेगा लाभ – गणेशराम पटेल
जांजगीर-चांपा। माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर श्री जयदीप गर्ग के निर्देशानुसार द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री गणेशराम पटेल द्वारा आगामी नेशनल लोक अदालत की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में श्री पटेल ने वर्ष की द्वितीय नेशनल लोक अदालत, जो कि दिनांक 09 मई 2026 को आयोजित होने जा रही है, को सफल बनाने हेतु सभी विभागों से सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी विभाग अपने-अपने योजनाओं के संबंध में आमजनों को जागरूक करें तथा लोक अदालत परिसर में स्टॉल स्थापित कर उपस्थित न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं एवं पक्षकारों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्रदान करें।

Advertisements
Advertisements


उन्होंने यह भी कहा कि नेशनल लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार सार्वजनिक स्थलों एवं आमजन के बीच किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें और विवादों का त्वरित एवं सरल समाधान प्राप्त कर सकें।
इस अवसर पर श्रीमती रविंदर कौर (विशेष न्यायाधीश, पोक्सो), श्री प्रवीण मिश्रा (मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट), श्री मनोज कुमार कुशवाहा (सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण), सुश्री अंजू कंवर (न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी), श्री सुनील मिश्रा (श्रम पदाधिकारी), श्री गजेंद्र सिंह जायसवाल (जिला बाल संरक्षण अधिकारी), श्रीमती बरखा मिहिर (उपसंचालक, समाज कल्याण विभाग), सुश्री अनुपम कंवर (महिला एवं बाल विकास विभाग), कृषि विभाग, श्री गौरव साहू (यातायात विभाग), श्री सुभाष चौबे (यातायात थाना), श्री विक्रम भगत (मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगर पालिका जांजगीर), सुश्री दीक्षा पांडेय (वन विभाग) सहित अन्य अधिकारीगण एवं सम्माननीय नागरिक उपस्थित रहे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button