Advertisement Carousel
मध्यप्रदेशमैहर

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: मैहर जनपद में 150 जोड़ों की हुई शादी

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से विकास सोनी

मध्यप्रदेश के मैहर जनपद पंचायत में मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया, जहां ग्रामीण अंचल के करीब 150 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे। इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना दिया, जहां खुशियों और परंपराओं का अनूठा संगम देखने को मिला।

Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गीता संतोष सोनी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती आकांक्षा लोधी, जिला पंचायत सदस्य जयंती तिवारी, कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी, एसडीएम मैहर श्रीमती दिव्या पटेल और सीईओ अशोक तिवारी शामिल हुए।

Advertisements

सभी अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और शासन की ओर से प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता राशि एवं उपहार भेंट किए। इस दौरान नव युगलों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, नगर के गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ ग्राम पंचायतों के सरपंच और सचिव भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

यह सामूहिक विवाह सम्मेलन न केवल सामाजिक समरसता का प्रतीक बना, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक बड़ी राहत भी साबित हुआ।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button