Advertisement Carousel
Blog

जांजगीर-चांपा पुलिस की पहल: सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों का सम्मेलन आयोजित

Ad

Advertisements

जांजगीर-चांपा पुलिस की पहल: सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों का सम्मेलन आयोजित

अनुभवों का मिलेगा लाभ, अवैध गतिविधियों पर निगरानी व साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा
जांजगीर-चांपा

Advertisements
Advertisements


जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत एक सराहनीय पहल करते हुए सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मेलन पुलिस लाइन जांजगीर में आयोजित किया गया। सम्मेलन में जिले के 41 सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।
कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री उदयन बेहार के मार्गदर्शन में किया गया।
सम्मेलन के दौरान प्रभारी पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों से आत्मीय संवाद स्थापित करते हुए उनका परिचय प्राप्त किया तथा उनके निवास क्षेत्रों की समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही जमीनी स्तर की सूचनाएं साझा करने का आग्रह करते हुए आश्वस्त किया कि प्राप्त सुझावों के आधार पर समस्याओं के समाधान हेतु हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।


इस अवसर पर उन्होंने सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखें और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें, जिससे समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
सम्मेलन में सभी सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को एक मंच पर जोड़ने के उद्देश्य से व्हाट्सएप ग्रुप बनाने की पहल की गई। इस माध्यम से सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान संभव होगा, जिससे कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं का समयबद्ध निराकरण किया जा सकेगा।
इसके साथ ही साइबर अपराधों से बचाव एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि नागरिक डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित तरीके से उपयोग कर सकें।
यह सम्मेलन न केवल सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के अनुभवों का लाभ लेने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि पुलिस और समाज के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का एक सशक्त प्रयास भी है।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री उदयन बेहार, सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे, डीएसपी अजाक सतरूपा तारम तथा रक्षित निरीक्षक श्री प्रदीप कुमार जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button