Advertisement Carousel
मैहरमध्यप्रदेश

मैहर में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, वर्षी कार्यक्रम में मचा कोहराम

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से विकास सोनी 

Advertisements

 

Advertisements

मैहर।मैहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पटेहरा वार्ड नंबर 4 बीड़ी बस्ती में शनिवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

Advertisements

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक वर्ष पूर्व मृत हुए भाई की वार्षिक पुण्यतिथि (वर्षी) के अवसर पर परिवार और रिश्तेदार एकत्रित हुए थे। इसी दौरान पूजन और दाल धोने के लिए कुछ लोग पास के पटेहरा तालाब पहुंचे थे।

बताया जा रहा है कि तालाब किनारे खड़ी एक बच्ची का अचानक पैर फिसल गया। खुद को बचाने के प्रयास में उसने अपनी बहन का हाथ पकड़ लिया, जिससे दोनों गहरे पानी में चली गईं। उन्हें बचाने के लिए दो अन्य लोग—एक भाई और एक बहन—भी तालाब में कूद पड़े, लेकिन अधिक गहराई और फिसलन के कारण चारों डूबने लगे।

घटना की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पानी में छलांग लगाई और दो लोगों—अभिषेक और सल्लू—को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं लगातार सर्चिंग के बाद अंचल चौधरी और पूनम चौधरी को भी बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय मछुआरे मौके पर पहुंचे और घंटों की मशक्कत के बाद शवों को तालाब से बाहर निकाला गया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी, CSP महेंद्र सिंह और SDM दिव्या पटेल सहित पुलिस व प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया।

इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गहरे पानी वाले स्थानों पर सतर्कता बरतें और बच्चों को अकेले तालाब या नदी के पास न जाने दें।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button