Advertisement Carousel
CM विष्णु देव सायछत्तीसगढ़

साय सरकार ने दी बच्चों को बड़ी राहत अब इस दिन से सभी स्कूल रहेंगे बंद

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

Advertisements

छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच साय सरकार ने स्कूली बच्चों को बड़ी राहत दी है। लगातार बढ़ते तापमान और लू के खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया है।

Advertisements
Advertisements

जारी आदेश के अनुसार, अब प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त और निजी स्कूलों में 20 अप्रैल 2026 से छुट्टियां शुरू होंगी, जो 15 जून 2026 तक जारी रहेंगी। पहले यह अवकाश 1 मई से प्रस्तावित था, लेकिन मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए इसे पहले ही लागू करने का निर्णय लिया गया।

सरकार का मानना है कि तेज गर्मी और लू के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ सकता है, ऐसे में यह फैसला उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

इस निर्णय के बाद छात्रों और अभिभावकों में खुशी की लहर देखी जा रही है। अभिभावकों ने सरकार के इस कदम का स्वागत करते हुए इसे समय पर लिया गया फैसला बताया है।

हालांकि, आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह अवकाश शिक्षकों पर लागू नहीं होगा और उनके लिए पूर्व के निर्देश यथावत रहेंगे।

प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को घर में सुरक्षित रखें और तेज धूप से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button