Advertisement Carousel
Blog

मोबाइल चोरी गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

मोबाइल चोरी गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

तारबाहर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 5 मोबाइल जब्त; खरीदार भी गिरफ्तार
बिलासपुर,

Advertisements


थाना तारबाहर पुलिस ने मोबाइल चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के कुल 5 नग मोबाइल फोन जब्त किए हैं। मामले में चोरी का सामान खरीदने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी योगेश कुमार साहू ने 8 अप्रैल 2026 को थाना तारबाहर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह सुबह लगभग 10:30 बजे रामापोर्ट के पीछे सामान छोड़ने गया था। इस दौरान उसने अपनी मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 10 BK 2098) सड़क किनारे खड़ी की थी। वापस आने पर देखा कि बाइक में लगे मोबाइल स्टैंड से उसका वीवो Y21A मोबाइल अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है।
रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 104/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

Advertisements


तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया, जिसने पूछताछ में अपना नाम सिकंदर अली (25 वर्ष) निवासी चांटीडीह, थाना सरकंडा बताया। आरोपी ने पूछताछ में चार अन्य मोबाइल चोरी करने की बात स्वीकार करते हुए उन्हें कन्हैया ठाकुर (19 वर्ष) को बेचने की जानकारी दी।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी कन्हैया ठाकुर को भी घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चार अन्य मोबाइल फोन बरामद किए गए। इस प्रकार कुल 5 मोबाइल फोन जब्त कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र अनंत, उप निरीक्षक संजय शर्मा सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button