Advertisement Carousel
Blog

आदतन बदमाश धारदार चाकू सहित गिरफ्तार तोरवा पुलिस की अड्डेबाजों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी धराए

Ad

Advertisements

थाना – तोरवा, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अपराध क्रमांक – 183/2026
धारा – 25, 27 आर्म्स एक्ट
आदतन बदमाश धारदार चाकू सहित गिरफ्तार
तोरवा पुलिस की अड्डेबाजों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी धराए
बिलासपुर। शहर में अपराध नियंत्रण एवं असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए तोरवा पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में दिनांक 03 अप्रैल 2026 की शाम थाना तोरवा पुलिस ने अड्डेबाजों व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान दो आदतन बदमाशों को धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त एवं चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पेंडलवार नर्सिंग होम के पास गली में एक स्कूटी सवार दो संदिग्ध युवकों को रोका गया। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान दोनों के पास से कमर में छुपाकर रखे गए तलवारनुमा लोहे के

Advertisements
Advertisements

02 धारदार चाकू बरामद किए गए।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है—
हर्ष कुकरेजा (20 वर्ष), निवासी साई भूमि कॉलोनी, गुरुनानक चौक, तोरवा
राकेश ध्रुव (33 वर्ष), निवासी वालिया गली, तोरवा
आरोपियों के कब्जे से एक एक्टिवा स्कूटी (क्रमांक CG 10 AZ 7497) भी जब्त की गई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे आवश्यकता पड़ने पर मारपीट करने के उद्देश्य से चाकू अपने पास रखते थे।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अभय सिंह बैस सहित पुलिस टीम के सदस्य निसार परवेज, सरफराज खान एवं अजय शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button