Advertisement Carousel
Blog

विश्व शांति के लिए जांजगीर में 21 अप्रैल को होगा 501 पार्थिव शिवलिंग निर्माण और जलाभिषेकश्री राम भिक्षुक धर्म जागरण सेवा समिति ने प्रेस वार्ता में दी आयोजन की विस्तृत जानकारी

Advertisements

विश्व शांति के लिए जांजगीर में 21 अप्रैल को होगा 501 पार्थिव शिवलिंग निर्माण और जलाभिषेक
श्री राम भिक्षुक धर्म जागरण सेवा समिति ने प्रेस वार्ता में दी आयोजन की विस्तृत जानकारी

Advertisements
Advertisements


जांजगीर-चांपा। श्री राम भिक्षुक धर्म जागरण सेवा समिति के तत्वावधान में आगामी 21 अप्रैल को जांजगीर के हाई स्कूल मैदान में भव्य धार्मिक आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर समिति के पदाधिकारियों ने शनिवार को एक हॉटल में प्रेस वार्ता आयोजित कर इस धार्मिक कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।


समिति के अभिषेक शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत 501 पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन, जलाभिषेक और श्रृंगार किया जाएगा। यह आयोजन विश्व शांति, मानव कल्याण और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पार्थिव शिवलिंग का निर्माण टिला और तालाब की पवित्र मिट्टी से किया जाएगा। पूजन के बाद सभी शिवलिंगों का विधिवत नदी में विसर्जन किया जाएगा। कार्यक्रम में लगभग 501 सनातनी परिवार शामिल होंगे। प्रत्येक परिवार से 2100 रुपये का सहयोग निर्धारित किया गया है, जिसमें पूजा की पूरी सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी तथा सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था भी रहेगी।


कार्यक्रम के दौरान सर्व आचार्यों का प्रवेश, भगवान शिव का जलाभिषेक, श्रृंगार और महाप्रसाद वितरण जैसे धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। श्रद्धालु भगवान शिव को 50 ग्राम दूध अर्पित कर अभिषेक करेंगे। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन में महादेव को ही अतिथि स्वरूप मानकर पूजा-अर्चना की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन पिछले तीन वर्षों से बिलासपुर में सफलतापूर्वक आयोजित किया जा रहा है और अब जांजगीर-चांपा में भी इसे भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में सभी जाति और वर्ग के लोग शामिल हो सकते हैं। पूजन में बैठने के लिए पति-पत्नी होना अनिवार्य नहीं है, बल्कि भाई-बहन या परिवार के अन्य सदस्य भी एक साथ बैठकर पूजा कर सकते हैं।


समिति के अनुसार वर्तमान समय में विश्व अनेक समस्याओं का सामना कर रहा है, ऐसे में भगवान शिव की आराधना के माध्यम से विश्व शांति और मानवता के कल्याण की कामना की जाएगी। सनातन धर्म का मूल भाव शाश्वत और सर्वसमावेशी है, इसलिए समाज में धार्मिक जागरूकता और एकता को बढ़ावा देना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। प्रेस वार्ता में प्रदीप राठौर, गोपाल, अशोक शर्मा, राघवेंद्र पांडेय, प्रफुल्ल तिवारी, उपेंद्र तिवारी, रोहित शुक्ला, चंकी तिवारी सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


*ड्रोन से होगा गुलाब जल का छिड़काव*
आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं का स्वागत और धार्मिक वातावरण को और अधिक पवित्र बनाने के लिए ड्रोन के माध्यम से पूरे कार्यक्रम स्थल पर गुलाब जल का छिड़काव किया जाएगा।


*सुरक्षा व्यवस्था के लिए 4 दमकल वाहन तैनात*
आयोजन स्थल पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चार दमकल वाहनों की व्यवस्था की जाएगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
*महादेव के अभिषेक का पहला भव्य आयोजन*
जांजगीर में इस प्रकार का यह पहला आयोजन होगा, जिसमें सामूहिक रूप से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव का अभिषेक करेंगे।


*समिति करेगी पूजन सामग्री की पूरी व्यवस्था*
कार्यक्रम में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी पूजन सामग्री की व्यवस्था श्री राम भिक्षुक धर्म जागरण सेवा समिति द्वारा की जाएगी।
*श्रद्धालुओं को किया जाएगा रुद्राक्ष का वितरण*
कार्यक्रम में शामिल होने वाले भक्तों को आस्था और स्मृति के रूप में रुद्राक्ष वितरित किए जाएंगे।
*प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था*पूजन-अर्चना के बाद सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया जाएगा, जिससे हर भक्त इस धार्मिक आयोजन का हिस्सा बन सके।*5000 श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था*कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए लगभग पांच हजार लोगों के लिए महाप्रसाद (भंडारा) की विशेष व्यवस्था की जाएगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button