Advertisement Carousel
Blog

प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली सजन साहू की जिंदगी, कच्चे घर से मिला पक्का आशियाना

Ad

Advertisements

प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली सजन साहू की जिंदगी, कच्चे घर से मिला पक्का आशियाना

जर्जर मकान में गुजारा करने वाले परिवार को मिली सुरक्षित छत, अब खुशहाल जीवन

Advertisements


सक्ती
विकासखंड सक्ती अंतर्गत ग्राम पलाड़ी कला निवासी सजन साहू के लिए पक्का घर बनवाना कभी एक अधूरा सपना था। रोजी-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करने वाले सजन साहू वर्षों तक एक जर्जर कच्चे मकान में रहने को मजबूर थे, जहां हर बारिश उनके लिए परेशानी और भय का कारण बन जाती थी।
बारिश के दौरान छत से पानी टपकना, घर का सामान भीगना और दीवारों के गिरने का खतरा हमेशा बना रहता था। एक बार लगातार बारिश के चलते उनके मकान की दीवार भी ढह गई, जिससे परिवार पर संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई।
ऐसे कठिन समय में प्रधानमंत्री आवास योजना सजन साहू के लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आई। योजना के तहत आवास स्वीकृत होने के बाद उनके जीवन में बदलाव की शुरुआत हुई। पहली किस्त मिलने पर उन्होंने अपने पक्के घर के निर्माण का कार्य शुरू किया, जो धीरे-धीरे पूरा होकर अब एक सुरक्षित आवास के रूप में खड़ा है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से उनका घर समय पर पूर्ण हुआ। आज सजन साहू और उनका परिवार नए पक्के मकान में सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रहा है।
सजन साहू भावुक होकर बताते हैं कि यह घर उनके लिए सिर्फ चार दीवारें नहीं, बल्कि उनके सपनों और आत्मसम्मान का प्रतीक है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उनके परिवार को एक नई और बेहतर जिंदगी दी है।
यह कहानी केवल सजन साहू की नहीं, बल्कि उन लाखों परिवारों की है, जिनके पक्के घर का सपना अब साकार हो रहा है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button