Advertisement Carousel
Blog

फरार आरोपी गिरफ्तार, घर में घुसकर मारपीट का मामला

Ad

Advertisements

जांजगीर-चांपा पुलिस की कार्रवाई
फरार आरोपी गिरफ्तार, घर में घुसकर मारपीट का मामला
जांजगीर-चांपा

Advertisements


जांजगीर-चांपा जिले के थाना पामगढ़ पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा पूर्व में इस मामले में 4 आरोपियों सहित एक विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम पंकज कश्यप (25 वर्ष) निवासी ब्यासनगर वार्ड नंबर 10, थाना पामगढ़ है।
मामले का विवरण
प्रार्थिया दिलेश्वरी यादव ने थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 23 मार्च 2026 की सुबह करीब 10 बजे वह अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद थीं। इसी दौरान घर के बाहर गाली-गलौच और विवाद की आवाज सुनाई दी। बाहर जाकर देखने पर गांव के शैलेन्द्र साहू, राजकुमार धीवर, अंशु पटेल एवं अन्य साथी गाली-गलौच कर रहे थे।

Advertisements


जब प्रार्थिया के जेठ गुलशन श्रीवास ने उन्हें मना किया, तो सभी आरोपियों ने एक राय होकर गाली-गलौच शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी हाथ-मुक्कों से मारपीट करने लगे, जिससे पीड़ित परिवार डरकर घर के अंदर चला गया।
कुछ देर बाद आरोपी पुनः बेल्ट, ईंट और डंडों से लैस होकर आए और दरवाजा धक्का देकर घर में घुस गए। उन्होंने प्रार्थिया के पति हिमांशु श्रीवास एवं जेठ गुलशन श्रीवास के साथ मारपीट की तथा घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़कर नुकसान पहुंचाया।
इस मामले में थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 130/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
पुलिस कार्रवाई
घटना के बाद फरार आरोपी पंकज कश्यप की लगातार तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को पकड़कर पूछताछ की, जहां उसने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
सराहनीय योगदान
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी, सहायक उपनिरीक्षक सरोज पाटले तथा आरक्षक भुवनेश्वर पटेल, श्याम ओगरे और लक्ष्मीकांत का विशेष योगदान रहा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button