Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हमला, गैस-पेट्रोल कीमतों पर केंद्र सरकार घिरी

Ad

सारंगढ़ में बढ़ती महंगाई को लेकर सियासत तेज हो गई है। जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रेसवार्ता कर गैस, पेट्रोल-डीजल और रोजमर्रा की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।

Advertisements

सारंगढ़ स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों और आर्थिक कुप्रबंधन के कारण महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। जिलाध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने बताया कि हाल ही में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में करीब 195 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जबकि पिछले तीन महीनों में 500 रुपये से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है।
उन्होंने यह भी कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में भी लगातार इजाफा हो रहा है, जिससे आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है।
कांग्रेस नेताओं ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर भी केंद्र सरकार को घेरा। उनका कहना है कि एक्साइज ड्यूटी में कमी के दावों के बावजूद अब फिर से ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वहीं एवीएशन फ्यूल महंगा होने से हवाई यात्रा भी प्रभावित हो रही है।
प्रेसवार्ता में यह भी कहा गया कि खाद्य तेल, दूध और राशन जैसी जरूरी वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम लोगों के किचन का बजट बिगड़ गया है।

Advertisements

“सरकार की नीतियां आम जनता के बजाय बड़े पूंजीपतियों को फायदा पहुंचा रही हैं, जबकि आम लोग महंगाई की मार झेल रहे हैं।”

कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर आर्थिक असमानता बढ़ाने का आरोप लगाते हुए कहा कि आम जनता की आय घट रही है और खर्च लगातार बढ़ रहा है, जिससे जीवन स्तर प्रभावित हो रहा है।

कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर महंगाई पर जल्द नियंत्रण नहीं किया गया, तो आने वाले समय में पार्टी व्यापक आंदोलन करेगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button