Advertisement Carousel
Blog

पिता की हत्या करने वाला पुत्र गिरफ्तारडभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी को भेजा गया जेल सक्ती,

Ad

Advertisements

पिता की हत्या करने वाला पुत्र गिरफ्तार
डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी को भेजा गया जेल
सक्ती,
जिले के डभरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामभांठा में पिता की हत्या करने वाले आरोपी पुत्र को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 26 मार्च 2026 को थाना डभरा में सूचना मिली कि एक युवक ने अपने ही पिता पर प्राणघातक हमला कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सुमित कुमार महिलांगे (35 वर्ष) ने बिजली कनेक्शन को लेकर हुए विवाद में अपने पिता मनबोध महिलांगे पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया। इस हमले में उन्हें सिर, चेहरे एवं आंख पर गंभीर चोटें आईं, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी की मानसिक स्थिति पिछले कुछ वर्षों से ठीक नहीं थी, जिसकी पुष्टि के लिए पुलिस द्वारा आवश्यक परीक्षण कराया जा रहा है।
मामले में थाना डभरा में अपराध क्रमांक 97/2026 के तहत धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया तथा घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप बरामद कर जप्त किया। एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण, मर्ग पंचनामा एवं गवाहों के बयान सहित सभी वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन:
पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल के निर्देशन में पूरी कार्रवाई संपन्न हुई।
सराहनीय योगदान:
थाना प्रभारी निरीक्षक कमल किशोर महतो, सउनि हरनारायण ताम्रकर, संतोष पाण्डेय, प्रधान आरक्षक शिव शर्मा, आरक्षक जोगेश राठौर, लक्ष्मीकांत उरांव, कुजबिहारी चंद्रा एवं राजेश धिरहे का विशेष योगदान रहा।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button