Advertisement Carousel
Blog

नाबालिग बालिका के अपहरण मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

नाबालिग बालिका के अपहरण मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
नवागढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मुख्य आरोपी सहित एक युवती भी पकड़ी गई
जांजगीर-चांपा,
जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 6 मार्च 2026 की मध्य रात्रि को एक नाबालिग बालिका को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया गया था। मामले की रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 90/2026 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए नवागढ़ पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने तकनीकी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर बालिका को ऋषिकेश से बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Advertisements
Advertisements


गिरफ्तार आरोपी:
• नकुल कश्यप (27 वर्ष), निवासी झूलन, थाना पामगढ़ (मुख्य आरोपी)
• एक युवती, जिसने बालिका को भगाने में सहयोग किया
सराहनीय योगदान:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मणिकांत पांडे, प्रधान आरक्षक प्रेमलाल दिवाकर एवं थाना स्टाफ की विशेष भूमिका रही।
पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं महिलाओं/बालिकाओं से जुड़े अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button