Advertisement Carousel
Blog

धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार

Ad

Advertisements

धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार
पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
जांजगीर-चांपा,
जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भैसो सेमरिया रोड में राहगीरों को धारदार हथियार लहराकर भयभीत करने वाले एक युवक को पामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी निरीक्षक सावन कुमार सारथी के नेतृत्व में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक सड़क पर लोहे का धारदार कत्तानुमा हथियार लहराकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार कत्तानुमा हथियार बरामद किया है।

Advertisements
Advertisements


गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
सागर प्रजापति उर्फ कौवा (20 वर्ष), पिता सनत प्रजापति, निवासी ग्राम भैसो, थाना पामगढ़।
आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
कार्रवाई में इनका रहा विशेष योगदान:
थाना प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी, सहायक उप निरीक्षक संतोष बंजारे, प्रधान आरक्षक राजेश कोशले, आरक्षक राघवेंद्र लहरे एवं भुवनेश्वर पटेल।
पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button