Advertisement Carousel
Blog

फार्मर आईडी अनिवार्य: 1 मई से बिना आईडी नहीं मिलेगा उर्वरक जिले में 26 हजार से अधिक किसानों ने अभी तक नहीं बनवाई फार्मर आईडी, जल्द कराएं पंजीयन वरना होगी परेशानी

Advertisements

फार्मर आईडी अनिवार्य: 1 मई से बिना आईडी नहीं मिलेगा उर्वरक

जिले में 26 हजार से अधिक किसानों ने अभी तक नहीं बनवाई फार्मर आईडी, जल्द कराएं पंजीयन वरना होगी परेशानी
जांजगीर-चांपा से खबर
जिले में किसानों के लिए महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। अब 1 मई 2026 से उर्वरक प्राप्त करने के लिए फार्मर आईडी अनिवार्य कर दी गई है। बिना फार्मर आईडी के किसान न तो खाद खरीद पाएंगे और न ही आगामी खरीफ सीजन में धान विक्रय कर सकेंगे।
जिले में कुल 1,23,061 किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पंजीकृत हैं, जिनमें से 96,679 किसानों ने अपनी फार्मर आईडी बनवा ली है, जबकि अभी भी 26,382 किसान ऐसे हैं जिनकी आईडी बनना बाकी है।
कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन किसानों ने अभी तक फार्मर आईडी नहीं बनवाई है, वे जल्द से जल्द एग्री-स्टेक पोर्टल, नजदीकी सीएससी सेंटर, सेवा सहकारी समिति या अपने क्षेत्र के पटवारी से संपर्क कर आईडी बनवाएं।

Advertisements
Advertisements


आवश्यक दस्तावेज:
बी-1 की प्रति
ऋण पुस्तिका या पर्ची
आधार कार्ड की प्रति
मोबाइल नंबर
आईडी बनाने के बाद दस्तावेजों का सत्यापन पटवारी के पास कराना अनिवार्य होगा।
नई व्यवस्था क्या है?
1 मई से ई-उर्वरक वितरण प्रणाली लागू की जा रही है, जिसके तहत किसानों को उर्वरक उनके भूमि रिकॉर्ड (भुइंया पोर्टल) में दर्ज फसल रकबे के आधार पर और फार्मर आईडी नंबर देने के बाद ही मिलेगा।

यदि किसान समय पर फार्मर आईडी नहीं बनवाते हैं, तो उन्हें:
उर्वरक खरीदने में दिक्कत
खरीफ सीजन में धान बेचने में समस्या
पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त से वंचित रहना पड़ सकता है

किसी भी समस्या या जानकारी के लिए किसान अपने:
वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी
ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी
पटवारी
सेवा सहकारी समिति
से संपर्क कर सकते हैं।
(उप संचालक कृषि, जिला जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़)

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button