Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

बनगांव में चैत्र रामनवमी पर श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय हुए शामिल

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

जशपुरनगर। चैत्र रामनवमी के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत बनगांव में श्री राम कथा का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय शामिल होकर कथा का श्रवण किया ,इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर श्रद्धा भाव से कथा का श्रवण किया।

Advertisements
Advertisements

कथा वाचन के लिए लैलूंगा से आए विद्वान कथा वाचकों ने भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र का विस्तार से वर्णन करते हुए ग्रामीणों को सत्य सनातन धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और धर्मपालन के महत्व को सरल भाषा में समझाया।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा बनगांव एवं लोकेर के सरपंच सहित बालेश्वर चक्रेश भी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।कार्यक्रम का समापन भक्ति भाव और जय श्रीराम के जयघोष के साथ हुआ।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button