Advertisement Carousel
Add
Blog

जांजगीर-चांपा में यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, 4 नशे में ड्राइविंग करते पकड़े गए

Ad

Advertisements

जांजगीर-चांपा में यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, 4 नशे में ड्राइविंग करते पकड़े गए

Advertisements


जांजगीर-चांपा,
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा विशेष यातायात चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।

Advertisements


यह अभियान पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री उदयन बेहार के नेतृत्व में जिले के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों में संचालित किया गया।
चेकिंग के दौरान 4 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाए गए, जिन पर विधिसम्मत कार्रवाई की गई।

इसके अलावा 78 वाहन चालकों के खिलाफ विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालानी कार्रवाई की गई।
कार्रवाई मुख्य रूप से शराब पीकर वाहन चलाना, नो-एंट्री में प्रवेश, ट्रिपल सवारी, बिना हेलमेट वाहन चलाना और मालवाहक वाहनों में सवारी बैठाने जैसे मामलों पर केंद्रित रही।


पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा को लेकर इस प्रकार के अभियान आगे भी जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं तथा सुरक्षित और जिम्मेदार ड्राइविंग अपनाएं। यातायात नियमों का पालन ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने का सबसे प्रभावी उपाय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button