Advertisement Carousel
Blog

अकलतरा पुलिस की कार्रवाई, 9 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

अकलतरा पुलिस की कार्रवाई, 9 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा से इस वक्त की बड़ी खबर… अवैध शराब के खिलाफ पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। अकलतरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

Advertisements


जांजगीर-चांपा जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में अकलतरा थाना पुलिस ने रेड कार्रवाई करते हुए 9 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।


गिरफ्तार आरोपी की पहचान लखन केवट, उम्र 27 वर्ष, निवासी कोटमी सोनार थाना अकलतरा के रूप में हुई है।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी भास्कर शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा।


पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 9 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा, एएसआई राजेंद्र सिंह क्षत्रिय, प्रतिभा राठौर सहित थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

फिलहाल पुलिस अवैध शराब के खिलाफ अभियान को और तेज करने की बात कह रही है, ताकि इस तरह के अवैध कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button