Advertisement Carousel
Blog

बलौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी के मामले में सफलता ताला तोड़कर चोरी करने वाला अपचारी बालक पुलिस के शिकंजे में 27 हजार की चोरी का खुलासा, सामान और नगदी बरामद

Advertisements

पान दुकान में चोरी का खुलासा, कुछ ही घंटों में आरोपी पकड़ा
जांजगीर-चांपा,

Advertisements


जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में पान दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों में ही आरोपी को पकड़कर मामले का खुलासा कर दिया।


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बलौदा निवासी अशोक कुमार तंबोली की “मुन्ना पान ठेला” नामक दुकान राजीव गांधी चौक के पास स्थित है। 21 मार्च की रात करीब 9 बजे वे दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन सुबह करीब 5 बजे जब वे दुकान पहुंचे, तो दुकान का दरवाजा टूटा हुआ मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था।


जांच करने पर गल्ले में रखे लगभग 2000 रुपये नकद सहित राजश्री, विमल गुटखा, पान पराग और सिगरेट जैसे सामान की चोरी होना पाया गया। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 27 हजार रुपये आंकी गई है। सूचना पर थाना बलौदा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर एक विधि से संघर्षरत अपचारी बालक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड, कुछ चोरी का सामान एवं 400 रुपये नकद बरामद किए हैं। प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है।
पुलिस ने अपचारी बालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उसे किशोर न्यायालय में पेश किया है।

Advertisements


इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम के सदस्यों—प्रधान आरक्षक मुकेश यादव, आरक्षक रज्जू रात्रे, रोहित साहू, टिकेश्वर राठौर, संदीप सोनंत एवं महिला आरक्षक चन्द्रप्रभा शातेय—का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button