Advertisement Carousel
Blog

साम्प्रदायिक सौहार्द्र बनाए रखने पुलिस की कार्रवाई, प्रार्थना सभा संचालक गिरफ्तार बिना अनुमति प्रार्थना सभा पर पुलिस की कार्रवाई, एक व्यक्ति गिरफ्तार

Advertisements

बिना अनुमति प्रार्थना सभा पर कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा,

Advertisements


जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिलारी में बिना अनुमति प्रार्थना सभा आयोजित करने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 12 बिलारी निवासी 52 वर्षीय रविकुमार साहु अपने निवास पर बाहरी महिला-पुरुषों को एकत्र कर अन्य धर्म से संबंधित प्रार्थना सभा आयोजित कर रहे थे। सूचना मिलने पर थाना शिवरीनारायण पुलिस मौके पर पहुंची, जहां 15-20 लोग उपस्थित पाए गए।

Advertisements


मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने क्षेत्र में साम्प्रदायिक सौहार्द्र बनाए रखने के उद्देश्य से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। आरोपी के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 एवं 135(3) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया तथा वैधानिक कार्यवाही करते हुए तहसील न्यायालय में पेश किया गया।


इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम में सहायक उप निरीक्षक रामप्रसाद बघेल, प्रधान आरक्षक सुधीर साहू, आरक्षक श्रीकांत सिंह एवं आनंद साण्डे (पुलिस सहायता केंद्र राहौद) शामिल रहे।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सौहार्द्र बनाए रखने के लिए इस प्रकार की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button