Advertisement Carousel
Add
Blog

ऑनलाइन गेमिंग सट्टे पर बिलासपुर पुलिस का “प्रहार”, 45 लाख की संपत्ति जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

ऑनलाइन गेमिंग सट्टे पर बिलासपुर पुलिस का “प्रहार”, 45 लाख की संपत्ति जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

बिलासपुर पुलिस ने अवैध ऑनलाइन सट्टा कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। “प्रहार” अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 45 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में एसीसीयू (सायबर सेल) और सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम ने ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर दबिश दी। आरोपियों द्वारा “रिक्की” पैनल के जरिए Aviator, Wingo, Casino जैसे ऑनलाइन गेम्स पर सट्टा खिलाया जा रहा था।जांच में सामने आया कि आरोपी टेलीग्राम और व्हाट्सएप के माध्यम से देशभर में ग्राहकों को जोड़कर ऑनलाइन सट्टा संचालित करते थे। इस नेटवर्क में मुनाफे का 65 प्रतिशत हिस्सा हेड ऑफिस और 35 प्रतिशत हिस्सा ब्रांच को मिलता था।

Advertisements


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से महंगे मोबाइल फोन, लैपटॉप, बैंक दस्तावेज, 6 लाख 90 हजार रुपये नकद, तीन कारें और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। साथ ही लाखों रुपये के लेन-देन का हिसाब-किताब भी बरामद हुआ है।


इस मामले में मुख्य आरोपी राजेश उर्फ राजा बजाज, जो पहले से फरार था और जिस पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था, उसे रायपुर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाना बदल रहा था।फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है और अवैध संपत्तियों की जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बिलासपुर पुलिस की इस कार्रवाई से ऑनलाइन सट्टा कारोबार में शामिल लोगों में हड़कंप मच गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button