Advertisement Carousel
Blog

एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत गुजरात पुलिस दल का जांजगीर-चांपा में स्वागत14 सदस्यीय दल ने जाना छत्तीसगढ़ की पुलिसिंग, संस्कृति और प्रमुख स्थलों का किया भ्रमण

Ad

Advertisements

‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत गुजरात पुलिस दल का जांजगीर-चांपा में स्वागत

14 सदस्यीय दल ने जाना छत्तीसगढ़ की पुलिसिंग, संस्कृति और प्रमुख स्थलों का किया भ्रमण
जांजगीर-चांपा,

Advertisements
Advertisements


‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के अंतर्गत गुजरात राज्य से आए पुलिसकर्मियों का जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत गुजरात पुलिस के 14 सदस्यीय दल ने जिले का भ्रमण कर छत्तीसगढ़ की संस्कृति, सभ्यता और पुलिसिंग प्रणाली की जानकारी प्राप्त की।


पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गुजरात से आए जवानों का परिचय लिया गया तथा उन्हें छत्तीसगढ़ पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। इस दौरान दोनों राज्यों के पुलिस बलों के बीच अनुभव साझा करने पर विशेष जोर दिया गया।


भ्रमण कार्यक्रम के तहत गुजरात पुलिस दल को जिले के प्रमुख स्थलों—कोटमीसोनार स्थित क्रोकोडायल पार्क, चांपा स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज तथा शिवरीनारायण-खरौद के प्राचीन मंदिरों का अवलोकन कराया गया। इसके साथ ही उन्हें जिले की भौगोलिक स्थिति और सांस्कृतिक विरासत के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।


इस कार्यक्रम का उद्देश्य दोनों राज्यों के पुलिस बलों के बीच आपसी समझ, समन्वय और सहयोग को मजबूत करना है।
गुजरात से आए पुलिस जवानों ने इस भ्रमण को ज्ञानवर्धक और उपयोगी बताते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से विभिन्न राज्यों की कार्यशैली और संस्कृति को समझने का बेहतर अवसर मिलता है।

‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ पहल के माध्यम से राज्यों के बीच न केवल सांस्कृतिक जुड़ाव बढ़ रहा है, बल्कि पुलिस बलों के बीच सहयोग और समन्वय भी सुदृढ़ हो रहा है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button