Advertisement Carousel
Blog

जांजगीर-चांपा पुलिस की नई पहल: 10 वाहनों में लगी लोहे की जाली, पथराव और भीड़ से सुरक्षा होगी मजबूत

Ad

Advertisements

जांजगीर-चांपा पुलिस की नई पहल: 10 वाहनों में लगी लोहे की जाली, पथराव और भीड़ से सुरक्षा होगी मजबूत

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में सुरक्षा बढ़ाने की दिशा में अहम कदम
जांजगीर-चांपा,

Advertisements
Advertisements


जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले के 10 पुलिस वाहनों के आगे एवं पीछे मजबूत लोहे की जाली (ग्रिल) लगाई गई है।
इस नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस बल की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा पथराव जैसी अप्रिय घटनाओं से प्रभावी बचाव करना है। भीड़ नियंत्रण, जुलूस, प्रदर्शन एवं संवेदनशील परिस्थितियों के दौरान अक्सर पुलिस वाहनों को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं सामने आती हैं, जिससे पुलिसकर्मियों की सुरक्षा पर खतरा उत्पन्न होता है। जालीयुक्त वाहनों के उपयोग से ऐसे जोखिमों को काफी हद तक कम किया जा सकेगा।
पुलिस अधीक्षक श्री पाण्डेय ने बताया कि यह पहल पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए की गई है, जिससे वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन निर्भीक और प्रभावी ढंग से कर सकें। यह कदम जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में भी सहायक सिद्ध होगा।


जांजगीर-चांपा पुलिस ने आमजन से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की है तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधियों से दूर रहने का आग्रह किया है। पुलिस प्रशासन जनसुरक्षा के लिए सतत प्रतिबद्ध है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button