Advertisement Carousel
Blog

27.78 करोड़ की स्वीकृति से जांजगीर-पीथमपुर मार्ग होगा मजबूत, हजारों ग्रामीणों को मिलेगी राहत

Ad

Advertisements

27.78 करोड़ की स्वीकृति से जांजगीर-पीथमपुर मार्ग होगा मजबूत, हजारों ग्रामीणों को मिलेगी राहत

Advertisements


जिले के बहुप्रतीक्षित जांजगीर-पीथमपुर ग्रामीण मार्ग के मजबूतीकरण का रास्ता अब साफ हो गया है। करीब 9.30 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण के लिए 27.78 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति को वित्त विभाग से मंजूरी मिल गई है। इस निर्णय से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Advertisements


जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी की स्वीकृति के बाद इस महत्वपूर्ण परियोजना को हरी झंडी मिलते ही क्षेत्र में खुशी का माहौल है।


इस संबंध में वरिष्ठ भाजपा नेता, जशपुर जिला संगठन प्रभारी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमर सुल्तानिया ने जानकारी देते हुए कहा कि यह सड़क क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने इसके लिए प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी का आभार व्यक्त किया।


उन्होंने बताया कि पीथमपुर क्षेत्र स्थित बाबा कलेश्वर नाथ धाम के कारण यह इलाका एक प्रमुख धार्मिक केंद्र के रूप में जाना जाता है, जहां हर वर्ष बड़े मेले का आयोजन होता है। सड़क के निर्माण से श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में भी बड़ी सुविधा मिलेगी।


गौरतलब है कि जांजगीर से पीथमपुर तक का यह मार्ग लंबे समय से जर्जर स्थिति में था, जिससे लोगों को रोजाना आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। विशेषकर बारिश के दिनों में सड़क की हालत और खराब हो जाती थी, जिससे ग्रामीणों, छात्रों और व्यापारियों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ती थीं।


ग्रामीणों के अनुसार सड़क पर गड्ढों और उखड़े डामर के कारण आए दिन हादसे होते रहते थे। साथ ही मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में भी बाधाएं आती थीं।


अब सड़क निर्माण और मजबूतीकरण की स्वीकृति मिलने से इन समस्याओं के समाधान की उम्मीद जगी है। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद इस मार्ग पर यात्रा अधिक सुगम, सुरक्षित और तेज होगी, जिससे आसपास के गांवों की आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी और क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिलेगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button