Advertisement Carousel
Blog

बिना अनुमति प्रार्थना सभा पर पुलिस की कार्रवाई, 4 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार खरौद तिवारी पारा में बिना अनुमति सभा से बिगड़ा माहौल, पुलिस ने किया हस्तक्षेप

Ad

Advertisements

जांजगीर-चांपा।
शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम खरौद तिवारीपारा में बिना अनुमति प्रार्थना सभा आयोजित करने और शांति व्यवस्था भंग होने की स्थिति बनने पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 15 मार्च 2026 को सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम खरौद तिवारीपारा में रमाशंकर साहू अपने निवास पर कुछ लोगों को एकत्र कर बिना अनुमति प्रार्थना सभा आयोजित कर रहे हैं। इस जानकारी के बाद मोहल्ले के कुछ लोगों ने इसका विरोध किया, जिससे मौके पर मौजूद कुछ महिला और पुरुषों द्वारा विवाद और हंगामा होने लगा।

Advertisements
Advertisements


सूचना मिलते ही थाना शिवरीनारायण पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस और गवाहों की मौजूदगी में संबंधित लोगों को कई बार समझाइश दी गई, लेकिन वे उत्तेजित होकर जोर-जोर से चिल्लाने लगे, जिससे गांव में भय और अशांति का माहौल बनने लगा।


स्थिति की गंभीरता को देखते हुए संभावित अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए येनिवेश साहू (21 वर्ष), किशन यादव (23 वर्ष), रमाशंकर साहू (47 वर्ष) निवासी खरौद तथा मोतीलाल रात्रे (35 वर्ष) निवासी सेमरिया थाना बिर्रा सहित दो महिलाओं को हिरासत में लिया।


पुलिस ने सभी के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर संबंधित तहसील न्यायालय में पेश किया।


इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में थाना शिवरीनारायण के पुलिस स्टाफ – प्रधान आरक्षक तारिकेश पाण्डेय, नितिन द्विवेदी, प्रवीण साहू, महिला आरक्षक सरोजनी कटकवार और सरिता लहरे का विशेष योगदान रहा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button