Advertisement Carousel
Blog

जमीन विवाद में घर में घुसकर हमला, नवागढ़ पुलिस ने आरोपी को दबोचा पुरानी रंजिश में मारपीट, पुलिस की त्वरित कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

जांजगीर-चांपा।
जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Advertisements


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 8 मार्च 2026 को प्रार्थिया छोटे बाई चंद्रा ने थाना नवागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जमीन बंटवारे को लेकर पुरानी रंजिश के कारण आरोपी महावीर चंद्रा (56 वर्ष) निवासी कीरित, थाना नवागढ़ ने उनके घर में घुसकर अश्लील गाली-गलौच करते हुए डंडे तथा हाथ-मुक्कों से मारपीट की।

Advertisements


प्रार्थिया की शिकायत पर नवागढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।


पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 112(2), 351(3), 331(1) और 3(5) के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक कमलेश कुमार सेडे, प्रधान आरक्षक शिवनंदन जलतारे तथा आरक्षक राम सरकार कश्यप सहित थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button