Advertisement Carousel
Blog

नवपदस्थ थाना प्रभारी के नेतृत्व में शराब कोचियों पर कार्रवाई, शराब पीकर वाहन चलाने और सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों पर भी कार्रवाई

Ad

Advertisements

रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 87 लीटर शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

नवपदस्थ थाना प्रभारी के नेतृत्व में शराब कोचियों पर कार्रवाई, शराब पीकर वाहन चलाने और सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों पर भी कार्रवाई

Advertisements
Advertisements


बिलासपुर | रतनपुर
जिले में अवैध शराब कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में रतनपुर पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमार कार्रवाई करते हुए 07 लीटर कच्ची महुआ शराब और 80 पाव देशी प्लेन शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई Rajnesh Singh के निर्देश पर की गई। उनके निर्देशानुसार अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) Madhulika Singh तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा Noopur Upadhyay के मार्गदर्शन में रतनपुर थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस Anshika Jain के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बेलतरा में एक व्यक्ति कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बेलतरा बजरंग चौक में दबिश देकर धर्मेन्द्र कश्यप (40 वर्ष) के घर के बाड़ी से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब और 200 रुपये बिक्री रकम जब्त की।
वहीं दूसरी कार्रवाई में ग्राम लखराम में अनिल केंवट (28 वर्ष) के कब्जे से 80 पाव देशी प्लेन शराब और परिवहन में प्रयुक्त हीरो डिलक्स मोटरसाइकिल जब्त की गई। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 31 हजार 400 रुपये आंकी गई है।
दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इसके अलावा रतनपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर 05 लोगों पर शराब पीकर वाहन चलाने तथा 15 लोगों पर सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के मामलों में भी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी Anshika Jain के साथ निरीक्षक निलेश पांडेय, उपनिरीक्षक पवन सिंह, प्रधान आरक्षक सैय्यद अकबर अली तथा आरक्षक मनीष जायसवाल, संजय यादव, धनराज कुम्भकार, देवानंद चन्द्राकर और पवन ठाकुर का विशेष योगदान रहा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button