Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़न्यूजसामाजिकसारंगढ़ - बिलाईगढ़

नारी सशक्तिकरण एवं पत्रकार सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय और उत्कृष्ट कार्य के लिए 100 लोग होंगे सम्मानित

100 people will be honored for their active and excellent work in various fields at the Women Empowerment and Journalist Award Ceremony.

Ad

सारंगढ़।जिला स्तरीय नारी सशक्तिकरण एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन मिनीमाता जी की जन्म जयंती के अवसर पर 13 मार्च को सारंगढ़ जिला के ग्राम परसाडीह बिलाईगढ़ में रखा गया है।
इस कार्यक्रम में सारंगढ़ जिला के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय कार्य कर रहे लोगों का सम्मान किया जाएगा।सारंगढ़ अंचल से सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती हिरा देवी निराला, डॉ. पुष्पा बरिहा, तुलसी लहरे, मधु वैष्णव, पितर लहरे, सरोजा लहरे, सुश्री करुणा मरावी, पितर बाई जांगड़े, साहित्यकार नीलम आदित्य, तीरथ राम चंद्रा, डॉ. गौतम पटेल, सामाजिक कार्यकर्ता सहदेव प्रसाद सुमन, शंभू राव, सनत चंद्रा, भैरव नाथ जाटवर, सक्रिय युवा प्रांजल निराला, फूलकुमार विश्वकर्मा, अभिषेक पटेल, वहीं अंचल के पत्रकार गोल्डी कुमार लहरे, विजय भारद्वाज, राजू दास महंत आदि के नाम नामांकित किये गए हैं।
यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ महिमा हिन्दी मासिक पत्रिका एवं सुघर गांव अखबार के द्वारा रखा गया है। संपादक श्रवण घृतलहरे ने बताया कि यह आयोजन समाज में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं उनके सम्मान के लिए रखा गया है वहीं मिनीमाता जी का जन्म जयंती कार्यकम आयोजित होगा।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button