Advertisement Carousel
Blog

अवैध खनिज उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 11 वाहन जब्तकलेक्टर के निर्देशन में खनिज विभाग की कार्रवाई, रेत और ईंट के अवैध परिवहन के कई मामले दर्ज

Ad

Advertisements

अवैध खनिज उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 11 वाहन जब्त

कलेक्टर के निर्देशन में खनिज विभाग की कार्रवाई, रेत और ईंट के अवैध परिवहन के कई मामले दर्ज

Advertisements
Advertisements


सक्ती,
जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर Amrit Vikas Topno के निर्देशन और खनिज अधिकारी K. K. Bajare के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की उड़नदस्ता टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में जांच कर अवैध खनिज परिवहन के मामलों में कार्रवाई करते हुए 11 वाहनों को जब्त किया है।
खनिज विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार उड़नदस्ता दल के साथ खनि निरीक्षक Tumes Dhruv ने जिले के अलग-अलग स्थानों पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान जैजैपुर में ईंट के अवैध परिवहन के 4 मामले, हसौद में रेत के अवैध परिवहन के 2 मामले, बिर्रा में ईंट के अवैध परिवहन का 1 मामला, रेत का 1 मामला और बोल्डर का 1 मामला दर्ज किया गया। वहीं बाराद्वार क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन के 2 प्रकरण सामने आए।
इन सभी मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 11 वाहनों को जब्त किया गया। जब्त वाहनों को संबंधित थाना जैजैपुर, हसौद, बिर्रा और बाराद्वार में सुरक्षा के लिए रखा गया है।


खनिज विभाग के अनुसार इन मामलों में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 तथा खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button