Advertisement Carousel
Blog

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बलौदा का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, मरीजों से लिया फीडबैक

Ad

Advertisements

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बलौदा का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, मरीजों से लिया फीडबैक

Advertisements

जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बलौदा का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, ऑपरेशन थियेटर, पोषण पुनर्वास केंद्र, प्रसव कक्ष तथा दवा वितरण कक्ष सहित विभिन्न वार्डों का अवलोकन किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।
कलेक्टर ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उपचार व्यवस्था और उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में फीडबैक भी लिया। उन्होंने डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों के प्रति संवेदनशीलता के साथ बेहतर उपचार और सेवा प्रदान करने के निर्देश दिए।

Advertisements


निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने और बायोमेडिकल वेस्ट के समुचित प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में लगातार सुधार करते हुए आमजन को बेहतर और सुगम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए भी कहा।
कलेक्टर ने अधिकारियों और कर्मचारियों को समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहने, अपने दायित्वों का गुणवत्ता के साथ निर्वहन करने तथा अस्पताल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही मरीजों के लिए आवश्यक दवाइयों और अन्य सामग्री की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने को भी कहा।
इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिता श्रीवास्तव, एसडीएम अकलतरा सुमित बघेल सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button