Advertisement Carousel
Blog

अकलतरा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक महिला सहित चार आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

अकलतरा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक महिला सहित चार आरोपी गिरफ्तार

Advertisements
Advertisements



जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अकलतरा पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर एक महिला सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस टीम ने ग्राम अमरताल में कार्रवाई करते हुए आरोपी दिगेंद्र डहरिया निवासी अमरताल, थाना अकलतरा को उसके कब्जे से 07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से बरामद शराब को जब्त कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इसके अतिरिक्त न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर लंबे समय से फरार चल रहे एक महिला सहित तीन वारंटियों को भी पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इनमें एक महिला वारंटी भी शामिल है, जो काफी समय से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रही थी।
पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब, अपराध और फरार आरोपियों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा। 

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button