Advertisement Carousel
Blog

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं को बताए अधिकार और सुरक्षा के उपाय

Ad

Advertisements


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं को बताए अधिकार और सुरक्षा के उपाय

Advertisements
Advertisements


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, अधिकारों एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के तहत विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
कार्यक्रम के अंतर्गत सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे ग्राम धाराशिव पहुंचीं, वहीं डीएसपी अजाक सतरूपा तारम ने ग्राम सिवनी में महिलाओं को संबोधित किया। इस दौरान महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी प्रदान की गई।
पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में वे बिना डर के पुलिस से संपर्क कर सकती हैं। साथ ही महिलाओं को आत्मरक्षा के महत्व तथा साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।


इस अवसर पर चांपा स्थित विश्राम गृह में आयोजित सम्मान समारोह में भी पुलिस अधिकारी शामिल हुए, जहां विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय प्रतिभागी महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
पुलिस विभाग की इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है, ताकि वे समाज में सुरक्षित और सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button