Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़रायगढ़

रमेश चौहान की मौत के बाद NH-49 पर 3 घंटे चक्का जाम, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से राजू कीर्ति चौहान

रायगढ़ जिले के खरसिया (परासकोल) में रमेश चौहान की पुलिस कस्टडी में थर्ड डिग्री टॉर्चर से हालत बिगड़ने और उसके मौत के बाद विरोध में समाज व ग्रामीणों ने किया खरसिया SDM कार्यालय का घेराव कर। समाज के लोग व ग्रामीणों की प्रारंभिक प्रशासनिक वार्ता काफी बहस बाजी नोक झोंक हुई  जिसके बाद आक्रोशित होकर मचा बवाल ।

Advertisements
Advertisements

स्थिति तो तब गंभीर हो गई,जब बोतल्दा (NH-49) में नेशनल हाईवे पर जाकर लगातार 3 घंटो तक किया गया चक्का जाम नारेबाजी  हुई जिसे देख  अधिकारियों व पुलिस विभाग के छूटे पसीने, चक्का जाम के दौरान पहुंचे चौहान गांड़ा समाज से आऐ कई जिलों के पदादिकारी व् खरसिया विधायक उमेश पटेल, खारसिया SDM प्रवीण तिवारी, SDOP प्रभात पटेल, अन्य अधिकारी और ग्रामीणों के बीच चलती रही लंबी बातचीत , बातचीत में ग्रामीणों की स्पष्ट मांग थी कि दोषी पुलिसकर्मियों को कस्टडी में लिया जाए और कठोर कार्यवाही हो। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से मामले की ‘न्यायिक जांच’ मजिस्टियाल जांच के आदेश दे दिए इस पूरे मामले में खरसिया SDM प्रवीण तिवारी ने कहा कि ग्रामीणों और पीड़ित पक्ष की मांग के आधार पर जांच की कार्यवाही जल्द सुरु की जायेगी ।

Advertisements

इसके लिए मजिस्टियाल जांच कमेटी बनाई जाएगी। इस न्यायिक जांच को पूरी तरह से पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने  समाज से 5 लोगों के नाम मांगे हैं, जो इस पूरी जांच प्रक्रिया के दौरान गांव और पीड़ित परिवार का पक्ष रखेंगे। इसके अलावा, प्रशासन ने पीड़ित की पत्नी को नियमानुसार कलेक्टर दर नौकरी देने का भी वादा किया शासन द्वारा मृत व्यक्ति रमेश चौहान के परिवार को मुआवजा दिलवाने का वादा किया मृत व्यक्ति के अंतिम संस्कार के लिए राजस्व विभाग व पुलिस विभाग के द्वारा सहयोग राशि प्रदान किया इसके बाद तत्कालीन प्रभाव से जांच प्रभावित न हो, इसलिए प्रक्रिया के तहत SSP रायगढ़ ने आदेश जारी कर खरसिया थाना प्रभारी (TI) राजेश कुमार जांगड़े, चौकी जोबी के आरक्षक विशोप सिंह और थाना खरसिया के आरक्षक योगेश साहू को आगामी आदेश (जांच रिपोर्ट आने) तक लाइन अटैच’ (रक्षित केंद्र संबद्ध) किया है।

इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि ये अधिकारी अपने पद का इस्तेमाल कर सबूतों या गवाहों को प्रभावित न कर सकें। इस समझौते के बाद ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ है। हालांकि, रमेश चौहान के परिजनों और समाज के सभी जिले  रायगढ़,सारंगढ़-बिलाईगढ़,महासमुंद की जनता को अब उस पोस्टमार्टम रिपोर्ट  और न्यायिक मजिस्टियाल जांच का बेसब्री से इंतजार है,

जिसके बाद पीड़ितों को न्याय मिल सके।
इस चक्का जाम में मुख्य रूप से ग्रामीणों के साथ-साथ चौहान गांड़ा  समाज के पदाधिकारी कई जिलों से आए हुए थे जिसमें रायगढ़ जिला से समाज प्रमुख महावीर चौहान जी, वहांके जिला अध्यक्ष, जिला के सामाजिक कार्यकर्ता ,सारंगढ़ बिलाईगढ़ से जिलाध्यक्ष रामाधार चौहान, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष संजय चौहान, महंगू चौहान, धरम चौहान, सुदर्शन चौहान, महासमुंद जिले से युवा प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी राजू किर्ती चौहान, के साथ साथ अन्य समाज के लोग भी शामिल रहे |

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button