Advertisement Carousel
Blog

आत्महत्या मामले में प्रेमी गिरफ्तार, 24 घंटे में पुलिस की बड़ी कार्रवाई शादी से इनकार बना कारण? युवती की मौत के बाद आरोपी सलाखों के पीछे

Ad

Advertisements


चौकी मल्हार, थाना मस्तूरी | जिला बिलासपुर
युवती के आत्महत्या मामले में 24 घंटे के भीतर प्रेमी गिरफ्तार
बिलासपुर। चौकी मल्हार अंतर्गत युवती के आत्महत्या प्रकरण में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisements
Advertisements


प्रकरण के अनुसार, दिनांक 26 फरवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 की सुबह 7:00 बजे के बीच मृतिका ने ग्राम धनगांव स्थित आरोपी के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की गई।
मर्ग जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी राजू लहरिया (उम्र 33 वर्ष), निवासी ग्राम धनगांव, चौकी मल्हार, थाना मस्तूरी, द्वारा मृतिका का पिछले लगभग तीन वर्षों से शारीरिक शोषण किया जा रहा था। मृतिका द्वारा विवाह करने का दबाव बनाए जाने पर आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि इसी मानसिक प्रताड़ना के चलते मृतिका ने आरोपी के निवास स्थान पर उसके कमरे में रोशनदान से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
प्रकरण दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की और बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र से उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी का मोबाइल फोन, जिससे वह मृतिका से संपर्क में था, जप्त किया गया है।
आरोपी राजू लहरिया को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
पुलिस द्वारा प्रकरण की विवेचना जारी है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button