Advertisement Carousel
Blog

होली पर्व को लेकर सिटी कोतवाली में शांति समिति की बैठक

Advertisements

होली पर्व को लेकर सिटी कोतवाली में शांति समिति की बैठक

जांजगीर। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सिटी कोतवाली थाना जांजगीर द्वारा शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सीएसपी कोतवाली सुश्री योगिता बाली खापर्डे, तहसीलदार आर के मरावी, नायब तहसीलदार श्रीजल साहू सहित शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि, सरपंच, उपसरपंच, पार्षद एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बैठक में होली पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा सामाजिक सौहार्द्र कायम रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि होली आपसी प्रेम और भाईचारे का त्योहार है, अतः इसे जिम्मेदारी और संयम के साथ मनाया जाए।

Advertisements
Advertisements


प्रमुख दिशा-निर्देश इस प्रकार रहे:
केवल हर्बल रंगों का उपयोग करें, हानिकारक रंगों से बचें।
होलिका दहन सुरक्षित स्थान पर करें तथा विद्युत खंभों और तारों से दूर रखें।
किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत न करें।
नशीले पदार्थों का सेवन कर उपद्रव न करें।
पानी से भरे गुब्बारों एवं ग्रीस/कांच युक्त रंगों का प्रयोग न करें।
किसी पर जबरन रंग न लगाएं, व्यक्तिगत अधिकारों का सम्मान करें।
जानवरों पर रंग न लगाएं।
अश्लील शब्दों एवं हरकतों से बचें।
शहर में अनावश्यक घूमकर हुड़दंग न करें।
दोपहिया वाहन पर ट्रिपल राइडिंग न करें।
मुखौटे एवं ज्वलनशील पदार्थों का प्रयोग न करें।
वाहनों या सार्वजनिक स्थलों पर तेज आवाज में संगीत न बजाएं।
तेज आवाज वाले साइलेंसर का उपयोग न करें।
नदी, तालाब, बांध या नहर में नशे की हालत में स्नान न करें।


पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की कि किसी भी आपात स्थिति या दुर्घटना की सूचना तत्काल सिटी कोतवाली थाना या डायल 112 पर दें।
बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने एवं प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button