Advertisement Carousel
Blog

विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित जांजगीर

Ad

Advertisements


विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
जांजगीर-चांपा/ विश्व सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल धुरकोट में शासकीय टीसीएल महाविद्यालय जांजगीर द्वारा आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर के अंतर्गत बौद्धिक परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Advertisements
Advertisements


कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर-चांपा श्री मनोज कुमार कुशवाहा उपस्थित रहे। उन्होंने विश्व सामाजिक न्याय दिवस के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सामाजिक न्याय का मूल उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अधिकार, अवसर एवं न्याय उपलब्ध कराना है। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों एवं महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि एनएसएस स्वयंसेवक समाज सेवा के माध्यम से अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करते हैं।
इस अवसर पर उन्होंने भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकार एवं मौलिक कर्तव्यों, अपराधों के प्रकार, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (POCSO Act), माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण अधिनियम, नशा मुक्ति से संबंधित एनडीपीएस एवं आबकारी अधिनियम, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध एवं निवारण) अधिनियम, महिलाओं से संबंधित विभिन्न कानूनी प्रावधानों तथा विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 के गठन एवं उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी देते हुए उपस्थित छात्र-छात्राओं को नशा एवं अपराध से दूर रहकर जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर भी विस्तार से दिए गए।


कार्यक्रम में एनएसएस प्रभारी श्री आर. के. चंद्र, प्राध्यापक श्री अभय सिन्हा, श्री लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल, पैरा लीगल वॉलिंटियर श्री जयराम गढ़ेवाल सहित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल धुरकोट के समस्त व्याख्याता, महाविद्यालय जांजगीर एवं स्कूल धुरकोट के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button