Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़धरसींवा

संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड की पहल सांकरा के 12 ग्रामीणों का होगा निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से मोहम्मद उस्मान सैफी

तिल्दा नेवरा। Sambhav Steel Tubes Limited सरोरा की सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के तहत ग्राम पंचायत सांकरा के 12 लोगों का निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन MGM Eye Institute रायपुर में कराया जाएगा।
कंपनी के सौजन्य से समता फाउंडेशन तथा रायपुर के विभिन्न अस्पतालों—एमजीएम हॉस्पिटल, ओम हॉस्पिटल, पेटल्स हॉस्पिटल और उपाध्याय हॉस्पिटल—के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के सहयोग से ग्राम पंचायत सांकरा के पंचायत भवन में एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के गांवों के सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लिया।
विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की नेत्र जांच, खून जांच, बीपी, शुगर और जनरल चेकअप किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। साथ ही आंखों की जांच, नजर के चश्मों का वितरण और विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण पूरी तरह मुफ्त किए गए। शिविर में जांच के लिए आए लोगों को मच्छरदानी भी वितरित की गई।
इस अवसर पर पहुंचे डॉक्टरों एवं अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कंपनी की CSR हेड श्रीमती शीतल गोयल ने बताया कि जांच में जिन मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई है, उनका ऑपरेशन कंपनी द्वारा निःशुल्क कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि छोटी से छोटी बीमारी को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और समय रहते डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी है। कंपनी गरीब और जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर है, इसी उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में ग्राम पंचायत सांकरा की सरपंच पुनिया पटेल, उपसरपंच राजकुमार यदु, पंचगण एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के एम.जी.के. मूर्ति, सुचिता जैन, लक्ष्मी, राकेश कुमार निर्मलकर और जितेंद्र वर्मा ने सराहनीय सहयोग प्रदान किया।
यह शिविर ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता और निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button