Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान: SDM को सौंपा ज्ञापन, गौ-रक्षा की उठी मांग

सारंगढ़-बिलाईगढ़ से एक अहम खबर सामने आ रही है, जहां गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत लोगों ने गौ-रक्षा और गौवंश संरक्षण को लेकर आवाज बुलंद की है।

Advertisements
Advertisements

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में गो सम्मान आह्वान अभियान से जुड़े लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अभियान में शामिल संत समाज, गो सेवक और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

ज्ञापन के माध्यम से गौ-रक्षा और गौवंश संरक्षण की मांग को प्रमुखता से उठाया गया। अभियान से जुड़े लोगों ने भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में गौ माता के महत्व को विस्तार से बताया।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में गौवंश की स्थिति बेहद चिंताजनक है, जिसे सुधारने के लिए सरकार को सख्त और प्रभावी नीतियां लागू करनी चाहिए।

Advertisements

“गौ माता हमारी आस्था का केंद्र हैं, इनके संरक्षण के लिए ठोस कदम जरूरी हैं।”

ज्ञापन में जनजागरूकता बढ़ाने के लिए व्यापक अभियान चलाने की भी मांग की गई है। साथ ही, इस मुद्दे को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की पहल की बात कही गई।
अभियान से जुड़े लोगों ने स्थानीय प्रशासन से सहयोग और मार्गदर्शन की अपेक्षा जताई है, ताकि गौवंश संरक्षण के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जा सके।

अब देखना होगा कि शासन-प्रशासन इस मांग पर कितनी जल्दी और कितनी गंभीरता से कदम उठाता है। फिलहाल, सारंगढ़-बिलाईगढ़ से यही बड़ी खबर।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button