Advertisement Carousel
Blog

साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में कलेक्टर सख्त, जनगणना और सुशासन तिहार पर विशेष फोकस

Advertisements

साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में कलेक्टर सख्त, जनगणना और सुशासन तिहार पर विशेष फोकस
सक्ती,

Advertisements


कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास टोपनो ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में जनगणना, सुशासन तिहार और लंबित प्रकरणों के निराकरण को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने बताया कि जनगणना का प्रथम चरण 1 मई से 30 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा, जिसके तहत प्रगणक घर-घर जाकर मकान सूचीकरण एवं आवश्यक सांख्यिकीय जानकारी एकत्र करेंगे। उन्होंने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जनगणना के दौरान ओटीपी, बैंक खाता, पैन या आधार जैसी संवेदनशील जानकारी नहीं मांगी जाएगी। साथ ही जनगणना अधिनियम 1948 के तहत सभी जानकारी पूर्णतः सुरक्षित और गोपनीय रखी जाएगी।
बैठक में सुशासन तिहार 2026 (1 मई से 10 जून) के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविरों को लेकर भी प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि इन शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी निराकरण है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के प्रगतिरत कार्यों, निर्माण कार्यों एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग को आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत एवं भवन निर्माण कार्य में तेजी लाने, आदिवासी विकास विभाग को छात्रावासों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने तथा विद्युत विभाग को सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
इसके साथ ही कलेक्टर ने लोक सेवा गारंटी, लंबित पेंशन प्रकरणों एवं राजस्व मामलों—नामांतरण, सीमांकन, खाता विभाजन सहित अन्य प्रकरणों की समीक्षा करते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button