Advertisement Carousel
Blog

नए कानूनों के क्रियान्वयन व CCTNS 2.0 की तैयारी को लेकर पुलिस लाइन में एक दिवसीय प्रशिक्षण

Ad

Advertisements

नए कानूनों के क्रियान्वयन व CCTNS 2.0 की तैयारी को लेकर पुलिस लाइन में एक दिवसीय प्रशिक्षण
जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा नए कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं CCTNS 2.0 प्रणाली की तैयारी के संबंध में पुलिस लाइन जांजगीर के प्रशिक्षण हाल में ई-साक्ष्य, ई-समंस, ई-एफएसएल तथा ई-प्रॉसीक्यूशन (Medl-ए-पीआर) मॉड्यूल पर एक दिवसीय विस्तृत प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य अनुसंधान कार्यों को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाना रहा, ताकि डिजिटल माध्यमों के जरिए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण विवेचना सुनिश्चित की जा सके।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हुआ आयोजन
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में आयोजित किया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप ने उपस्थित थाना/चौकी प्रभारियों, विवेचना अधिकारियों एवं CCTNS ऑपरेटर आरक्षकों को मॉड्यूल की बारीकियों से अवगत कराया।

Advertisements
Advertisements


उन्होंने समयबद्ध अपडेट की अनिवार्यता, डिजिटल प्लेटफॉर्म के अधिकतम उपयोग एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना पर विशेष बल देते हुए निर्देशित किया कि थाना स्तर पर प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
प्रमुख मॉड्यूल पर दिया गया विस्तृत मार्गदर्शन

प्रकरणों से संबंधित डिजिटल साक्ष्यों (वीडियो, फोटो, दस्तावेज) का सुरक्षित अपलोड, संरक्षित भंडारण तथा न्यायालयीन उपयोग की प्रक्रिया समझाई गई।

न्यायालय से प्राप्त समंस/वारंट की ऑनलाइन प्राप्ति, तामिली की प्रविष्टि एवं समयबद्ध प्रतिवेदन की प्रक्रिया पर प्रशिक्षण दिया गया

फॉरेंसिक नमूनों की ऑनलाइन प्रविष्टि, ट्रैकिंग तथा रिपोर्ट प्राप्ति की डिजिटल प्रणाली की जानकारी दी गई।

अभियोजन शाखा के साथ समन्वय, केस डायरी एवं

दस्तावेजों का ऑनलाइन आदान-प्रदान तथा लंबित प्रकरणों की मॉनिटरिंग के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया

थानों से डॉक्टरों को ऑनलाइन एमएलसी एवं पीएम फॉर्म प्रेषित करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई, जिससे चिकित्सा संबंधी रिपोर्टिंग अधिक त्वरित और पारदर्शी हो सके।
लाइव डेमो और हैंड्स-ऑन अभ्यास
प्रशिक्षण के दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से लाइव डेमो प्रस्तुत किया गया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं CCTNS आरक्षकों को हैंड्स-ऑन प्रैक्टिकल अभ्यास भी कराया गया।
सामान्य त्रुटियों, डेटा एंट्री में सावधानियों एवं साइबर सुरक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश भी विस्तार से दिए गए।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों की शंकाओं का समाधान किया गया और भविष्य में भी ऐसे तकनीकी प्रशिक्षण नियमित रूप से आयोजित करने की बात कही गई, जिससे पुलिस कार्यप्रणाली और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं परिणामोन्मुखी बन सके।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button