Advertisement Carousel
Blog

मुख्य न्यायाधीश की माताजी की पुण्य स्मृति में शांति हवन एवं शोक सभा आयोजित बिलासपुर

Advertisements

मुख्य न्यायाधीश की माताजी की पुण्य स्मृति में शांति हवन एवं शोक सभा आयोजित
बिलासपुर
दिनांक 18 फरवरी 2026 को सायं 5:00 बजे से 6:30 बजे तक छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा की पूज्य माताजी स्वर्गीया श्रीमती कुसुम सिन्हा (10 जुलाई 1942 – 15 फरवरी 2026) की पुण्य स्मृति में शांति हवन का आयोजन उच्च न्यायालय आवासीय परिसर, बोदरी स्थित शासकीय आवास में किया गया।
कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। इसके पश्चात भजन संध्या एवं शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित जनों ने मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की। इस अवसर पर स्वर्गीया श्रीमती कुसुम सिन्हा के सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, उच्च संस्कारों एवं पारिवारिक मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए उनके स्नेह, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद को जीवन में कर्तव्यनिष्ठा, सत्यनिष्ठा एवं सेवा भाव की प्रेरणा का स्रोत बताया गया।
कार्यक्रम में विष्णु देव साय, तोखन साहू, गजेंद्र यादव सहित उच्च न्यायालय के समस्त माननीय न्यायाधीशगण, पूर्व राज्यपाल श्री रमेश बैस, विधायक श्री सुशांत शुक्ला, महाधिवक्ता, पुलिस महानिदेशक, उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी, वरिष्ठ अधिवक्तागण, प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी, रजिस्टार जनरल एवं रजिस्ट्री के अधिकारीगण, छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के न्यायिक अधिकारी, जिला न्यायपालिका के अधिकारी, अधिवक्तागण, न्यायालय कर्मचारी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम श्रद्धा एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button