Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

ईंट भट्टा में बंधक मजदूर आखिर   सकुशल छत्तीसगढ़ लौटे …

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से लक्ष्मीनारायण लहरे

Advertisements

सारंगढ़ ।छत्तीसगढ़ के कई जिलों से मजदूर लोग रोजी रोटी के लिए दूसरे- दूसरे राज्यों पर हर साल पलायन करते है, जिसमें सबसे ज्यादा ईंट भट्टा और भवन निर्माण का  काम होता है। हर वर्ष की तरह सारंगढ़ जिला के विभिन्न गांव से भी झारखण्ड राज्य के गुमला जिला में A S ईंट भट्टा कंपनी पर  मजबूरीवश काम करने के लिए मजबूर हो गए , जिसमें नाबालिक बच्चे भी शामिल है , यह मजदूर लोग लगभग पिछले 3 माह से भट्टा पर काम कर रहे थे , प्रोडक्शन कम होने पर ईंट भट्टा मालिक सतीश यादव द्वारा मजदूरों को गाली गलौज, मार पीट किया गया  जाता था ,महिलाओं को गंदी नजरों से देखा जाता था , मूलभूत सुविधा से वंचित रखा गया , सप्ताह में प्रत्येक परिवार को राशन सामग्री के लिए केवल एक हजार रूपये भट्टा मालिक द्वारा दिया जाता था , बीमार पड़ने पर कोई मेडिकल सुविधा उपलब्ध नहीं था , मालिक का अत्याचार दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा था , ऐसे में मजदूरों ने एक बार छुपकर घाघरा थाने में आप बीती बताई लेकिन वहां पर स्थानीय पुलिस प्रशासन ने मालिक को बता दिया , जिस मालिक और क्रूरतापूर्वक व्यवहार करने लगा ,एक मजदूर किसी भी तरह से भट्टा से भागकर छत्तीसगढ़ पहुंचा और पलायन के मुद्दों पर काम करने वाला सामाजिक कार्यकर्ता सुशील अनंत  को संपर्क किया , सुशील अनंत वर्तमान में एक सामाजिक संगठन चलाता है ।
सुशील अनंत द्वारा झारखंड राज्य के गुमला जिला के कलेक्टर महोदया और पुलिस अधीक्षक महोदय को ईमेल के जरिए पत्र व्यवहार भेजा और फोन पर बात कर मजदूरों को तत्काल मालिक के चंगुल से छुड़वाकर छत्तीसगढ़ भेजने के लिए कहा गया , गुमला जिला श्रम विभाग और रेवेन्यू विभाग द्वारा मजदूरों को बंधक मुक्त कराकर दिनांक 17/02/2026 को शाम 5 बजे महेंद्रा बस से छत्तीसगढ़ के लिए रवाना किया गया, और आज दिनांक 18/02/2026 की सुबह सारंगढ़ सकुशल वापस लौट गए हैं ।  मजदूरों के चेहरे पर खुशी है ।

सुशील अनंत ने अपने प्रेस विज्ञप्ति में बंधकों की फोटो भेजते हुए अपनी बात रखी है और कहा कि छत्तीसगढ़ में देखा जाए तो पिछले लगभग 12 वर्षों से पलायन के मुद्दों पर काम करते आ रहा हूं , जिसमें 8 से 10 जिले ऐसे है जहां पर हर साल पलायन का ग्राफ  बढ़ता ही जा रहा है , छत्तीसगढ़ सरकार पलायन रोकने में विफल है और स्थानीय प्रशासन भी अपने अपने क्षेत्रों पर इस मुद्दा पर थोड़ा सा भी काम नहीं करता है , जबकि ये हम सब की जिम्मेदारी बनता है ,मजदूर वर्ग के लोगों को ज्यादा से ज्यादा सरकारी योजनाओं का लाभ  देना चाहिए ,  न्यूनतम मजदूरी और बंधुआ मजदूरी के विषय पर विशेष जागरूकता होना सुनिश्चित होना चाहिए।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button