Advertisement Carousel
Blog

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने ली साप्ताहिक समय-सीमा बैठक, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश

Ad

Advertisements

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने ली साप्ताहिक समय-सीमा बैठक, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश

Advertisements

मंगलवार-बुधवार को अनिवार्य कार्यालय उपस्थिति, अवकाश से पूर्व लिंक अधिकारी नियुक्त करना होगा अनिवार्य

बायोमेट्रिक आधार अपडेट, जनगणना तैयारी और पेयजल व्यवस्था की हुई समीक्षा

जांजगीर-चांपा

Advertisements


जिले के कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने की। बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति तथा समयबद्ध कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर आर.के. तम्बोली, संयुक्त कलेक्टर संदीप सिंह ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर स्निग्धा तिवारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
अवकाश से पहले लिंक अधिकारी अनिवार्य
कलेक्टर ने निर्देशित किया कि कोई भी अधिकारी अवकाश पर जाने से पूर्व सक्षम अधिकारी से अनुमति प्राप्त करें तथा अपने स्थान पर लिंक अधिकारी की नियुक्ति सुनिश्चित करें। अवकाश आवेदन में लिंक अधिकारी का नाम स्पष्ट रूप से उल्लेखित करना अनिवार्य होगा, ताकि कार्यों की निरंतरता बनी रहे और आमजनता को असुविधा न हो।
मंगलवार-बुधवार कार्यालय में अनिवार्य उपस्थिति
राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को मंगलवार एवं बुधवार को अनिवार्य रूप से कार्यालय में उपस्थित रहकर लंबित नस्तियों का निराकरण, विभागीय समीक्षा एवं आमजनता की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
साथ ही गुरुवार एवं शुक्रवार को मैदानी स्तर पर योजनाओं की प्रगति का निरीक्षण सुनिश्चित करने कहा गया।
बायोमेट्रिक आधार अपडेट की समीक्षा
बैठक में स्कूलों में अनिवार्य बायोमेट्रिक आधार अपडेट हेतु लगाए जा रहे विशेष शिविरों की प्रगति की समीक्षा की गई। धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कलेक्टर ने कार्य में तेजी लाने और निर्धारित लक्ष्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
स्कूलों में बालिका शौचालय एवं जनगणना तैयारी
कलेक्टर ने जिले के सभी शासकीय विद्यालयों में आवश्यक बालिका शौचालयों की स्थिति की जानकारी ली तथा जहां आवश्यकता हो, वहां प्रस्ताव शीघ्र प्रस्तुत करने को कहा। मरम्मत योग्य शौचालयों की सूची भी तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
आगामी जनगणना को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षण एवं आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनगणना कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एपीएल-बीपीएल आवेदन एवं राशन दुकानों पर कार्रवाई
कलेक्टर ने सभी नगर पालिका सीएमओ को एपीएल से बीपीएल में नाम शामिल करने के लिए प्राप्त आवेदनों की जांच कर प्रस्ताव शीघ्र प्रेषित करने के निर्देश दिए।
खाद्य विभाग को निर्देशित किया गया कि यदि एक ही व्यक्ति द्वारा एक से अधिक स्थानों पर राशन दुकान संचालित की जा रही है तो नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
पेयजल संकट से निपटने के निर्देश
गर्मी को देखते हुए संभावित पेयजल संकट वाले क्षेत्रों की समीक्षा की गई। संबंधित विभागों को अग्रिम तैयारी पूर्ण करने और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता समय से पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि जहां भी जल संकट की आशंका हो, वहां त्वरित एवं प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में प्रशासनिक कार्यों की निरंतरता, जनहित से जुड़े मुद्दों के समयबद्ध निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button