Advertisement Carousel
Blog

डीजल चोरी का फरार आरोपी गिरफ्तार, बलौदा पुलिस की बड़ी सफलताकटरा जंगल के पास ट्रेलर से 140 लीटर डीजल चोरी का खुलासालोहे की हथौड़ी बरामद, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

Ad

Advertisements

जय ठाकुर कि रिपोर्ट जांजगीर-चांपा

Advertisements


जांजगीर-चांपा पुलिस
डीजल चोरी प्रकरण में फरार आरोपी गिरफ्तार
थाना बलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घटना में प्रयुक्त लोहे की हथौड़ी बरामद
जांजगीर-चांपा। थाना बलौदा क्षेत्र में डीजल चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी के कब्जे से चोरी की घटना में प्रयुक्त एक लोहे की हथौड़ी बरामद की गई है।
मामले के संबंध में थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 39/2026 धारा 303(2), 3(5), 112(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में पूर्व में आरोपी रजनीश रात्रे (निवासी खिसोरा खमदाई पारा) एवं जयनारायण केवट (निवासी बलौदा) को दिनांक 28 जनवरी 2026 को तथा सूरज कुर्रे (निवासी खिसोरा) को 04 फरवरी 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।
इसी प्रकरण में संलिप्त एक अन्य आरोपी वीर कुमार रात्रे (उम्र 28 वर्ष), निवासी ग्राम खिसोरा थाना बलौदा, घटना दिनांक से फरार था। दिनांक 16 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा उसे उसके निवास स्थान से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ एवं मेमोरेण्डम कथन के दौरान आरोपी ने अपने साथियों के साथ दिनांक 28 जनवरी 2026 को ग्राम कटरा जंगल के पास खड़ी ट्रेलर से स्कॉर्पियो वाहन के माध्यम से लगभग 140 लीटर डीजल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की हथौड़ी बरामद की गई।

Advertisements


आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, उप निरीक्षक सुनील टैगोर, आरक्षक टिकेश्वर राठौर, संतोष रात्रे एवं रज्जू रात्रे का सराहनीय योगदान रहा।
जांजगीर-चांपा पुलिस
कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधियों के विरुद्ध सतत कार्रवाई हेतु प्रतिबद्ध।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button