Advertisement Carousel
Blog

रास्ता रोककर शराब के लिए पैसे मांगने व मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, नवागढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Ad

Advertisements

जय ठाकुर कि रिपोर्ट जांजगीर-चांपा

Advertisements


रास्ता रोककर शराब के लिए पैसे मांगने व मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, नवागढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई
जांजगीर-चांपा
जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के तहत थाना नवागढ़ पुलिस ने राहगीर को रास्ता रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगने एवं मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ओम प्रकाश कश्यप, निवासी अवरीद ने थाना नवागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 10 फरवरी 2026 की रात्रि लगभग 9:30 बजे जब वह जांजगीर से अपने घर लौट रहा था, तब अवरीद के पास आरोपी उत्तर साहू (38 वर्ष), निवासी कोड़ाभाट थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोपी द्वारा शराब पीने के लिए पैसे की मांग की गई। मना करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई तथा हाथ में पहने कटीलेदार चूड़ा से मारपीट की गई।
प्रार्थी की शिकायत पर थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 50/26 पंजीबद्ध कर प्रकरण को विवेचना में लिया गया।
Vijay Kumar Pandey, पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा के निर्देशन में आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक कमलेश शेंडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2), 351(3), 119(1) एवं 127(2) के तहत कार्रवाई की गई है।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश शेंडे, सहायक उपनिरीक्षक नजीर हुसैन तथा थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button