Advertisement Carousel
Blog

रतनपुर पुलिस की कार्रवाई: किराना दुकान में गांजा बिक्री का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार 225 ग्राम गांजा, नगदी व मोबाइल जब्त, NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई

Ad

Advertisements

रतनपुर पुलिस की कार्रवाई: किराना दुकान में गांजा बिक्री का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार
225 ग्राम गांजा, नगदी व मोबाइल जब्त, NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई
बिलासपुर,
थाना रतनपुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 225 ग्राम गांजा, बिक्री की नगदी राशि एवं एक मोबाइल फोन जब्त किया है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशानुसार जिले में चलाए जा रहे नशा उन्मूलन अभियान के अंतर्गत की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी।
ऐसे हुआ खुलासा
मुखबिर से सूचना मिली थी कि अरविंद जैन उर्फ अन्नू अपने किराना स्टोर में अवैध रूप से गांजा की पुड़िया बनाकर बिक्री कर रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने आरोपी के किराना स्टोर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान 225 ग्राम गांजा (कीमत लगभग ₹2,500), गांजा बिक्री की ₹2,300 नगदी एवं एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। कुल मशरूका की कीमत लगभग ₹14,800 आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपी
अरविंद जैन उर्फ अन्नू (36 वर्ष)
निवासी भगत सिंह वार्ड (थानापारा), रतनपुर, जिला बिलासपुर।
आरोपी के विरुद्ध नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
टीम की सराहनीय भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक मेलाराम कठौतिया, सहायक उपनिरीक्षक नरेश गर्ग, आरक्षक गोविंदा जायसवाल, संजय यादव एवं महिला आरक्षक अंजेला खलखो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button